Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsराजेश सर्राफ युवा मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुए

राजेश सर्राफ युवा मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुए


Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शांतिनाथ युवा मंडल की बैठक मंगलवार को विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला परिसर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

संगठन के मंत्री सत्य प्रकाश जैन ने बताया कि बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सुरेश जैन और संजय को संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं राजेश सर्राफ को शांतिनाथ युवा मंडल का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी प्रकार राकेश गोयल, अशोक जैन को उपाध्यक्ष, पारस जैन को महामंत्री, सत्यप्रकाश जैन (बघेरा) को मंत्री, उत्तम जैन को सहमंत्री, धर्मेंद्र जैन कोषाध्यक्ष, विनोद जैन को सहकोषाध्यक्ष, मुकेश जैन सावर को प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। सभी नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d