Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनव साक्षरता कार्यक्रम और गणित व विज्ञान विषय की कार्यशाला हुई

नव साक्षरता कार्यक्रम और गणित व विज्ञान विषय की कार्यशाला हुई

बुनियादी शिक्षा और साक्षरता पर दिया जोर


Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को पीएमश्री राउमावि देवली में किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, साक्षरता प्रभारी सोमाराम बैरवा ने नवभारत उल्लास कार्यक्रम की वर्ग की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

इसमें बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु व्यस्क जो औपचारिक शिक्षा प्राप्त नही कर पाए है। उन्हे मूलभुत साक्षरता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा और सतत शिक्षा प्रदान करने की कोशिश करना है। इस दौरान एसीबीईओ द्वितीय प्रधान लाल, मोहम्मद नासिर खान, कृष्ण गोपाल माली प्रधानाचार्य राउमावि हिसामपुर एवं राजेश खीचीं प्रधानाचार्य महात्मा गांधी विद्यालय सतवाड़ा एवं वसुधा शर्मा प्रधानाचार्य राउमावि थावला, चन्द्रप्रकाश माहेश्वरी प्रधानाचार्य राउमावि चांदली ने अपने विचार व्यक्त किए।

दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देवली में राजमहल, नासिरदा एवं पनवाड़ क्लस्टर के कक्षा 6 से 8 तक में गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार से शुरू हुई। फाउंडेशन के संदर्भ व्यक्ति राजेश शर्मा एवं आशीष तिवाड़ी ने संभागियों को गणित एवं विज्ञान में बाल शोध आधारित शिक्षण प्रक्रियाओं के बारे में बताया। कार्यशाला में बलशोध गतिविधियों के वीडियो, केस स्टडी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रोजेक्ट करते हुए संभागियों के साथ सामूहिक, उप समूह एवं व्यक्तिगत गतिविधियां करवाते हुए साझा समझ बनाने का कार्य किया गया। एसीबीईओ रामराय मीणा ने बताया कि गणित एवं विज्ञान विषय में बाल शोध आधारित गतिविधियों का अत्यधिक महत्व है।

इससे बच्चे अपने परिवेश में ऐसी गतिविधियां करते हैं और विद्यालय से समुदाय का जुड़ाव बढ़ता है। ब्लॉक आरपी नासिर ने कहा कि गणित और विज्ञान  के शिक्षकों को मेहनती होना चाहिए। कार्यशाला में बच्चों के साथ शिक्षण के नए-नए तरीके सीखेंगे। कार्यशाला में तीनों क्लस्टर से गणित और विज्ञान के 33 शिक्षकों ने सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d