Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessमानक लेखन प्रतियोगिता हुई, पुरस्कार दिए

मानक लेखन प्रतियोगिता हुई, पुरस्कार दिए


Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से मानक ब्यूरो लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

विद्यालय प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा व उप प्रधानाचार्य अर्पणा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेहाना, निशा, द्वितीय स्थान पर पूजा कुमावत, प्रेक्षा ठागरिया, तृतीय स्थान महिमा शर्मा, चंचल मरेठा, चतुर्थ स्थान पर रूपेश, अरिहंत जैन ने प्राप्त किया। विजेताओं को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो के मेंटर टीचर जितेन्द्र कुमार के अनुसार समय-समय पर विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा संचालित गतिविधि करवाई जाती है। प्रतियोगिता अंजूलता पारीक, वंदना शर्मा, राजेश कुमार जैन निर्णायक थे। कार्यक्रम के दौरान राजकुमार शर्मा, नोरतमल मीणा, श्रद्धा मीणा, आशा मीणा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d