Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंघर्ष और अनुशासन से मिथिल बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

संघर्ष और अनुशासन से मिथिल बने चार्टर्ड अकाउंटेंट


Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) 12वीं कक्षा में कॉमर्स विषय के प्रति रुचि और एक प्रतिष्ठित पेशेवर बनने की इच्छाशक्ति ने मिथिल सिंहल को सीए बनने का चुनौतीपूर्ण मार्ग चुनने के लिए प्रेरित किया।

मिथिल ने बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की एकाग्रता और अवधारणाओं को समझने पर विशेष ध्यान देकर अपनी तैयारी की रणनीति बनाई। पढ़ाई के दौरान उन्होंने योग और ध्यान का सहारा लिया, जो सीए जैसे पाठ्यक्रम के दबाव को झेलने में सहायक हुआ। जीवन के सबसे कठिन दौर में अपने पिता अजय सिंहल के असामयिक निधन के बावजूद मिथिल ने हार नहीं मानी और परिवार ने उनके लिए एक सुरक्षा कवच बनकर पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी। इस उपलब्धि पर दादा मधुसूदन सिंहल, संजय सिंहल और माता गार्गी सिंहल सहित परिवार में खुशी है। संजय सिहल ने बताया कि मिथिल ने अपने पिता का सपना पूरा कर परिवार का मान बढ़ाया है।

मिथिल ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता के आशीर्वाद को दिया। मिथिल अब कॉर्पोरेट जगत में अपनी पहचान बनाने को उत्सुक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d