Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsमंदिर विकास में 21 हजार रुपए भेंट किए

मंदिर विकास में 21 हजार रुपए भेंट किए


Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर निवासी एक दानदाता परिवार ने श्री बोरड़ा गणेश मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों में सहयोग के लिए 21 हजार रुपए की राशि भेंट की है।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि यह परिवार फूलसिंह मीणा, नगर पालिका पार्षद रामनिवास मीणा व उनके पुत्र दिव्यांशु मीना है। जिन्होंने विकास कार्यों में सहयोग करने के उद्देश्य से ट्रस्ट को 21 हजार रुपए की राशि भेंट की है। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट ने भी दानदाता परिवार का भगवान गणेश की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर सदस्य चंद्रभान गोयल, पप्पू लाल मीणा, लादूराम समेत कई लोग मौजूद थे। जिन्होंने दानदाताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि शहर और आसपास के कई दानदाताओं के सहयोग से मंदिर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d