“एजुकेशन विजिट”
Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली की ओर से मंगलवार को विद्यालय के प्राथमिक विभाग के प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों को कोटा व बूंदी में शैक्षिक भ्रमण करवाया गया।

एजुकेशन न्यूज़ : करियर फेयर में प्रदर्शनी, स्टॉल्स, मॉडल, पत्र वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
प्राचार्य नवरतन मित्तल बताया कि प्राथमिक विभाग के कक्षा 3 से 5 के करीब 177 विद्यार्थियों को पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सेंटर ऑफ एक्सलेन्स फॉर वेजीटेबल बूंदी में विभिन्न तरह की सब्जियों का वैज्ञानिक तरीकों से उत्पादन, विधि देखी। साथ ही सेंटर ऑफ एक्सलेन्स फॉर सिट्रस कोटा में ‘इंडो-इज़राइल’ तरीके से फलों का उत्पादन, विधि और विभिन्न तरह के खट्टे फलों में ऑटोमेशन तरीके से उर्वरक देना आदि की जानकारी प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण से अपने ज्ञान में वृद्धि की। भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय के 13 शिक्षकों का सहयोग रहा। जिन्होने विद्यार्थियों का अनुरक्षण किया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक डीआर मीणा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।



