Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpप्रधान कौशल शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

प्रधान कौशल शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कार्यकर्ता संग नाचे विधायक, जमकर की आतिशबाजी


Jahazpur News 9 जुलाई (आज़ाद नेब) पंचायती राज विभाग के उप शासन सचिव संतोष कुमार गोयल ने सोमवार को जारी आदेश करते हुए कौशल शर्मा को पंचायत समिति का प्रधान नियुक्त किया। इस आदेशानुसार शर्माने पंचायत समिति कार्यालय मे पदभार ग्रहण किया।

गौरतलब है कि कौशल शर्मा वार्ड नं 13 से पंचायत समिति की सदस्य है व पुर्व शक्करगढ़ सरपंच एवं भाजपा नेता किशोर शर्मा की पत्नी हैं। वर्ष 2022 में पहली बार कांग्रेस के चिन्ह पर पंचायत समिति की सदस्य चुनी गई। पदभार ग्रहण करने से पहले पंचायत समिति कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपीचंद मीणा को कंधों पर उठाया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। गौरतलब है कि 5 जुलाई को राज्य सरकार ने पंचायत समिति की नियमित बैठक नही बुलाने, समितियों का गठन नही करने की अनियमितताओं को लेकर प्रधान सीता देवी गुर्जर को निलंबित कर दिया था। निलंबन के साथ ही कांग्रेस ने कोटडी जहाजपुर बनेड़ा आसींद में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया गया था।

इस दौरान कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, चैयरमेन नरेश मीणा, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, वाइस चेयरमैन राजीव कांटिया, भाजपा नेता राकेश पत्रिया, जमना लाल डिडवानिया, कैलाश टेपण, अमित गुर्जर, मोहित मीणा, सुरेंद्र मीणा, कमल बांगड़, भंवर टांक, अरविंद भुवालिया, महेंद्र खटीक, नंदभंवर सिंह, अशोक शर्मा सहित पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d