Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित हुई

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित हुई


Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजीव गांधी सेवा केन्द्र कासीर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में सहायक निर्देशक कृषि टोंक दुर्गाशंकर ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

इस दौरान कार्यशाला में किसानों को बीजामृत, जीवामृत, दशामृत, ब्रह्माहा, जैविक म्याद तथा जैविक विधि से बीजोपचार, कीट व रोग नियंत्रण के प्राकृतिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि पर्यवेक्षक समुद्र सिंह मीणा ने ग्रीन की विधि की विस्तृत जानकारी दी और सरकार द्वारा जैविक खेती के लिए गोवर्धन जैविक योजना के बारे में बताया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर खेती में होने वाले खर्च को कम कर अपनी आय में वृद्धि करने के साथ-साथ रासायनिक रसायनों से मुक्त खाद्यान्न, सब्जियाँ और फल प्राप्त कर अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करना है। उक्त कार्यशाला में कृषक मित्र, प्रगतिशील कृषक और एनएमएनएफ मिशन में चयनित किसानों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d