Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration31 में से 12 विद्यार्थी हुए पास, केवल 41 फीसदी रहा परिणाम

31 में से 12 विद्यार्थी हुए पास, केवल 41 फीसदी रहा परिणाम

राजनीति की भेंट चढ़ी जहाजपुर की मॉडल स्कूल


Jahazpur News 15 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल जहाजपुर अव्यवस्थाओं, राजनीति और आंतरिक कलह की शिकार हो चुकी है। हाल ही में घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्कूल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। नतीजों में 31 में से केवल 12 छात्र ही उत्तीर्ण हो सके। यह परिणाम महज 41 प्रतिशत रहा।

प्रिंसिपल और टीचर्स की खींचतान बनी बाधा

सूत्रों के अनुसार स्कूल में शैक्षणिक वातावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है प्रिंसिपल और शिक्षकों के बीच लंबे समय से चल रही आपसी खींचतान ने पहुँचाया है। स्कूल के भीतर गुटबाजी और मतभेदों का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ा।

राजनीति का अड्डा बनी मॉडल स्कूल

पिछले एक वर्ष से यह स्कूल शिक्षा से अधिक राजनीतिक उठा-पटक के लिए चर्चा में रही है। तबादलों, नियुक्तियों और आंतरिक विवादों ने स्कूल की मूल पहचान को पूरी तरह बदल दिया। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इन समस्याओं की ओर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। शिकायतें दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे हालात और बिगड़ते चले गए।

लिहाजा स्थिति इतनी बदतर हो गई कि कई विद्यार्थियों ने बीच में ही ट्रांसफर टीसी कटवाकर स्कूल छोड़ दिया। कुछ ने निजी स्कूलों का रुख किया। बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। वे मांग कर रहे हैं कि स्कूल में जल्द जिम्मेदार शिक्षक लगाकर उचित निगरानी व्यवस्था की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d