Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराधा रानी गौशाला सिरोही के उद्घाटन के मौके पर कथा व महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर राधारानी आश्रम गौशाला सिरोही में 9 दिवसीय पंचकुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन 16 से 24 मई तक होगा।
गौशाला सिरोही के संस्थापक आचार्य धीरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इस मौके कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि श्रीराम कथा का आयोजन 19 से 24 मई तक होगा, जिसमें विन्नी किशोरी वैदेही दासी श्रीराम कथा का वर्णन करेंगी। श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति 25 मई को अभिजीत वेला में होगी। इसके बाद गौशाला का उद्घाटन होगा। सायंकाल कलश यात्रा और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा। जबकि रात्रि 8 बजे से प्रकाश दास महाराज द्वारा भजन संध्या की जाएगी।



