Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमारोह में डॉ. राघव जिंदल का सम्मान किया

समारोह में डॉ. राघव जिंदल का सम्मान किया


Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जगदीश धाम स्थित होटल में बुधवार को डॉ. राघव जिंदल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के साथ-साथ व्यापारी संगठनों के जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के कई लोग भी उपस्थित थे।

सम्मान समारोह में जन सेवा समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने अपने विचार साझा करते हुए अपनी बात रखी। डॉ. राघव जिंदल के पिता डॉ. महेश जिंदल ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि न्यूरो सर्जरी संबंधित सेवाएं देवली में भी उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. राघव जिंदल ने सभी को धन्यवाद देते हुए अपनी लंबी शिक्षा की खट्टी-मीठी यादें साझा की। गौरतलब है कि डॉ. राघव जिंदल एमसीएच न्यूरो सर्जरी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और उन्हें एसएमएस हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी डिपार्मेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिली है। इस अवसर पर डॉ. कल्पना जिंदल, रमेश जिंदल, डॉ. राहुल जिंदल, डॉ. रविराज सिंह, डॉ. जगनलाल समेत सखी सहेली ग्रुप, दिगंबर जैन समाज, अग्रवाल समाज और पेंशनर समाज सहित कई संगठन के लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d