Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्कल की घाड़ थाना पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में 3 माह से फरार एक स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया है, जो देवली निवासी हैं।
पुलिस थाना घाड की टीम ने वृत्ताधिकारी रामसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी हरिराम वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी से जारी स्थाई वारंट के आधार पर सतीश कुमार पुत्र रामदेव खटीक निवासी देवली को गिरफ्तार किया। सतीश कुमार के खिलाफ एनआई एक्ट में मामला दर्ज है। गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी जिला टोंक में पेश किया जाएगा। कार्रवाई में हैडकांस्टेबल हीरालाल, राजेन्द्र और शिवचरण शामिल थे।



