Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली के घाड़ क्षेत्र के देवड़ावास स्थित फार्म पौंड में रविवार को डूबने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
हेड कांस्टेबल भेरूलाल चौधरी ने बताया कि घाड़ थाना क्षेत्र के देवड़ावास गांव निवासी बबलू पुत्र कैलाश धोबी रविवार को फार्म पौंड में पैर फिसलकर गिर गया। इससे डूब जाने से बबलू की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बबलू और उसका भाई यहां फॉर्म पौंड के पास ट्रैक्टर से मिट्टी खाली कर रहा था। इस दौरान वह फॉर्म पौंड में गिर गया। बबलू के भाई ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। बताया गया कि यह फॉर्म फाउंड ओमप्रकाश चौधरी का है। जिसके चारों ओर तारबंदी भी है। वही काफी संख्या में पौधारोपण किया गया है। फिलहाल परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी है। मृतक अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घाड़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।



