Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsफोनपे के जरिए ली सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत, मामला दर्ज

फोनपे के जरिए ली सब इंस्पेक्टर ने रिश्वत, मामला दर्ज

  • शिकायतकर्ता ने लगाया 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप

  • सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक और अज्ञात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

  • सीबीआई ने दर्ज किया मामला


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीबीआई ने एक व्यक्ति की शिकायत पर गत मंगलवार को सीआईएसएफ आरटीसी देवली के एक उपनिरीक्षक और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ घूस लेने का मामला दर्ज किया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायत में यह आरोप लगाया गया कि सबइंस्पेक्टर ने रिश्वत के रूप में अनुचित लाभ की मांग की। वहीं 5 बिलों के भुगतान की एवज में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए मांगे। जबकि भुगतान की कुल राशि 86 हजार 537 रुपए थी। धमकी दी गई कि रिश्वत की रकम नहीं देने पर शेष बिलों का भुगतान रोक दिया जाएगा। आरोप लगाया कि आरोपी ने लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रुपए का अनुचित लाभ स्वीकार किया है। शिकायतकर्ता से उसके बिलों के भुगतान के लिए उसके फोन पे नंबर के माध्यम से उसके बैंक खाते में 10 हजार रुपए लिए गए। सीबीआई द्वारा राजस्थान के टोंक और बिहार के दरभंगा में आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d