Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबावड़ी बालाजी मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के छत्र भी बरामद

बावड़ी बालाजी मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के छत्र भी बरामद


Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) करीब 8 माह पूर्व शहर के बावड़ी बालाजी मंदिर से चांदी के छत्र चुराने के एक फरार आरोपी को देवली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चांदी का छत्र भी बरामद किया गया है।

देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अनुसार गत वर्ष 6 जुलाई को बावड़ी बालाजी मंदिर में अज्ञात चोर गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे और करीब ढाई सौ ग्राम वजनी एक छत्र एवं एक मुकुट करीब 500 ग्राम वजन का चुराकर ले गए। उक्त वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, हेडकांस्टेबल अब्दुल वहाब, पुलिसकर्मी ईस्माइल, हुकुमनाथ और करतार की टीम गठित की। पुलिस ने विभिन्न तकनीकी संसाधनों की सहायता से संदिग्ध की पहचान कर 4 जनवरी को एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। यह आरोपी मुकेश उर्फ कालू तेली निवासी देवली है। जिसके पास से चुराया गया चांदी का मुकुट बरामद किया गया था। वहीं यह आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी शातिर है, जो बार-बार स्थान बदलता था। मामले ने पुलिस ने सुरेश उर्फ पिंटू पुत्र सीतारामनाथ निवासी जूनिया थाना घाड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है।

जिसे गुरुवार को पुख्ता सूचनाओं के आधार पर डिटेन किया जाकर गहन पूछताछ की गई और गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक हीरो एचएफ डीलक्स नीले रंग की बाइक भी बरामद की है, जो जहाजपुर के सरकारी अस्पताल से चुराई गई थी। इसी तरह आरोपी सुरेश ने देवत माता छाण में भी चोरी करना कबूल किया। वारदात का खुलासा करने में हेडकांस्टेबल अब्दुल वहाब, पुलिसकर्मी ईस्माइल और करतार का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d