Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शब ए बारात का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग दरगाह, कब्रिस्तान एवं ईदगाह में जाकर अपने पूर्वजों की आत्मा के लिए दुआ करेंगे।
इसे लेकर मस्जिद व दरगाहों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई है। समाज के हारून अंसारी व मोहम्मद इदरीश ने बताया कि इस रात मुस्लिम धर्मावलंबी रातभर विशेष इबादत करेंगे और रोजे रखेंगे। वहीं दुआ कर अपने कर्मों के लिए क्षमा मांगेंगे। अलअंसार मस्जिद के इमाम मुफ्ती फारूक लोहार नदवी ने बताया कि शबे कादर की रात को पूरे साल का लेखा-जोखा पेश करते है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप गुनाहों से तौबा करनी चाहिए। वही रसूल मोहम्मद सल्लल्लाह अलैहि वसल्लम के बताए मार्ग पर जिंदगी गुजरानी चाहिए। इस मौके पर जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ रिसाला मस्जिद में जलसा आयोजित हुआ। इसमें धर्मगुरुओं ने इस्लाम की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। वही एक या दो मार्च को चांद दिखाई देने के साथ ही रोजे शुरू हो जाएंगे।



