Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बहुप्रतीक्षित कुचलवाड़ा बीजासन माताजी सड़क का शिलान्यास 14 फरवरी को अपरान्ह साढे 3 बजे कुचलवाड़ा रोड पर सड़क निर्माण प्लांट के करीब होगा।
भाजपा नेता परमेश्वर खटीक ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा होंगे, जो राजकीय चिकित्सालय देवली से लेकर कुचलवाड़ा माताजी तक सड़क निर्माण मय नाला, डिवाइडर, सीसी सड़क का शिलान्यास करेंगे। उक्त सड़क निर्माण की लागत स्वीकृत राशि 15 करोड रुपए है। विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से उक्त सड़क के निर्माण की मुख्यमंत्री बजट में घोषणा की गई थी। जिससे हजारों लोगों को सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि करीब 4 किलोमीटर की उक्त सड़क निर्माण को लेकर प्लांट लगाया जा चुका है। इसके बाद सड़क निर्माण की गति पकड़ेगी।
कार्यक्रम में जहाजपुर प्रधान कौशल किशोर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, जिला परिषद सदस्य शांता, रामकुमार मीणा, मंडल अध्यक्ष ब्रजराज खींची समेत कार्यकर्ता नेता व ग्रामीण मौजूद रहेंगे।


