Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर डॉ.सौम्या झा ने पंचायत परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की। पंचायत भवन में लकड़ियों से अलाव जलाकर चौपाल का रूप दिया गया।
कलक्टर ने सभी फरियादियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और हाथों-हाथ समाधान किया।उनकी त्वरित कार्यवाही से कई उदास चेहरों पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने प्रशासक दिव्यांश भारद्वाज की तारीफ़ की। जिला कलक्टर के समक्ष ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में आबादी विस्तार, बालिका स्कूल मार्ग पर सड़क निर्माण और रामसागर तालाब सौन्दर्यकरण की माँग रखी। जिस पर कलक्टर ने कहा कि वे इन माँगो पर सकारात्मक कार्यवाही करेंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर बीसलपुर परियोजना भूपेन्द्र यादव, उपखंड अधिकारी मनोज मीणा, तहसीलदार नरेन्द्र बापड़िया, विकास अधिकारी रानू इंकिया, थानाधिकारी हेमंत जनागल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।



