पीड़ित की पत्नी ने दर्ज कराया मामला, दौलता मोड़ की है घटना
Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजमहल निवासी एक व्यक्ति पर दौलता मोड़ के करीब गुरुवार रात हमला कर गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर देवली थाने में शिक्षक सहित 10 लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ है।
रिपोर्ट में पीड़ित की पत्नी रचना पत्नी पप्पू लाल गुर्जर निवासी राजमहल ने घटना 13 फरवरी की रात करीब 7:40 बजे की बताई है। रिपोर्ट में बताया कि उनके पति पप्पूलाल गुर्जर अपने गांव राजमहल से देवली आ रहा थे। इसी दौरान एनएच-52 स्थित दौलता मोड पर धाकड़ ट्रेडर्स के पास रोनक होटल के सामने कुछ लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया। आरोप लगाया कि बाइक रोकने वाले लोगों ने लाठियों व सरियों से पप्पू लाल पर जानलेवा हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा के शिक्षक लक्ष्मण मीणा, बर्मा मीणा, दिलीप मीणा, खिलाड़ी मीणा, ओवेश, निर्मल बैरवा, सुरेंद्र बैरवा, राहुल गुर्जर, राजू वर्मा और 5 अन्य युवक शामिल थे। सभी आरोपियों ने लाठी और सरियों से पप्पूलाल पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गए।
आरोपी पीड़ित को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल पप्पूलाल को पहले देवली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पत्नी रचना ने पुलिस थाना देवली में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बावड़ी बालाजी मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के छत्र भी बरामद


