Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसे में युवक ने गवाई जान, बीती रात की घटना

सड़क हादसे में युवक ने गवाई जान, बीती रात की घटना


Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली पनवाड़ मार्ग पर बीती रात गुरुवार को एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई।

मृतक युवक बाइक सवार बताया गया है। पुलिस ने बताया कि यह युवक धर्मराज पुत्र सौभाग रेगर निवासी बेनपा थाना दूनी है, जो देवली से अपने गांव बेनपा बाइक पर लौट रहा था। इस बीच किसी वाहन की टक्कर से धर्मराज बाइक समेत गिर गया। जिसकी मौत हो गई। रात होने के चलते पुलिस ने गुरुवार को शव मोर्चरी में रख दिया। शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। हेड कांस्टेबल सय्यद जावेद ने बताया कि फिलहाल मामले में परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता लग सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d