@ राजेंद्र बागड़ी
Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में होने जा रहे नगरपालिका चुनावों की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई। नामांकन वापसी के बाद शहर के कुल 35 वार्डो में 165 उम्मीदवार मैदान में डट गए है। जबकि दो दिन तक नाम वापसी के बाद कुल 38 ने मैदान से हट गए है। इस दौरान गुरुवार को नामांकन वापस लेने वाले आवेदकों को माला पहनाई गई।

अभी तक जो स्थिति उभरकर सामने आई है, उसमें सिर्फ आधा दर्जन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर होगी। जबकि अन्य सीटों पर कई उम्मीदवार डटे है। हालांकि चुनाव प्रचार जैसे जोर पकड़ेगा वैसे ही स्थिति में बदलाव भी आएगा। जबकि शहर के वार्ड नं 8, 15, 17, 21, 26, 27 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला निश्चित हो गया है। जबकि शेष 29 वार्डो में त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला है। निर्वाचन विभाग की सूचना के मुताबिक वार्ड नं 1 में 6, वार्ड नं 2 में 11, वार्ड नं 3 में 11, वार्ड नं 4 में 9, वार्ड नं 5 में 7, वार्ड नं 6 में 7, वार्ड नं 7 में 4, वार्ड नं 8 में 2, वार्ड नं 9 में 6, वार्ड नं 10 में 4 उम्मीदवार मैदान में डटे है। इसी तरह वार्ड नं 11 में 7, वार्ड नं 12 में 4, वार्ड नं 13 में 3, वार्ड नं 14 में 3, वार्ड नं 15 में 2, वार्ड नं 16 में 5, वार्ड नं 17 में 2, वार्ड नं 18 में 3, वार्ड नं 19 में 4, वार्ड नं 20 में 3, वार्ड नं 21 में 2 उम्मीदवार मैदान में है।


इसी तरह वार्ड नं 22 में 4, वार्ड नं 23 में 5, वार्ड नं 24 में 3, वार्ड नं 25 में 4, वार्ड नं 26 में 2, वार्ड नं 27 में 2, वार्ड नं 28 में 5, वार्ड नं 29 में 5, वार्ड नं 30 में 4, वार्ड नं 31 में 5, वार्ड नं 32 में 9, वार्ड नं 33 में 4, वार्ड नं 34 में 3 व वार्ड नं 35 में 5 उम्मीदवारों सहित कुल 165 प्रत्याशी मैदान में है। शहर के तीन वार्डो क्रमशः 2, 3, 4 में 11-11 सर्वाधिक उम्मीदवार मैदान में है। कुल मिलाकर शहर में ज्यादातर सीटों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर ये मुकाबला कड़ा होने जा रहा है। पालिकाध्यक्ष की सीट एससी के लिए आरक्षित होने से जाहिर है, ऐसे वार्डो में प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है।


