Thursday, September 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्मैक के खिलाफ कार्रवाई, 3.58 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, 3.58 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार


Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली नासिरदा पुलिस ने बुधवार को अवैध नशा (स्मैक) के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 3.58 ग्राम स्मैक, अवैध स्मैक के कारोबार से अर्जित 32 हजार 420 रुपए नकद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देश पर वृत्ताधिकारी देवली मदन ढाका के सुपरविजन में थाना प्रभारी नासिरदा रोडूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार नासिरदा कस्बे की सांसी बस्ती में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए दबिश दी गई थी।

मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने महिला कृष्णा पत्नी अर्जुन सांसी, निवासी सांसी बस्ती नासिरदा को उसके मकान के बाहर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.58 ग्राम स्मैक, 32 हजार 420 रुपए नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में थाना नासिरदा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज रहे हैं और उसके आपराधिक रिकॉर्ड में वर्ष 2021, 2023 तथा 2025 के प्रकरण शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here