Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsबसों और भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तन की मांग, लोग परेशान

बसों और भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तन की मांग, लोग परेशान


Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका पार्षद लोकेश लक्षकार ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली में एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने जाम की समस्या के समाधान के लिए बसों और भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तन करने की मांग की है।

ज्ञापन में पार्षद ने बताया कि गुरुद्वारा रोड पर बढ़ते यातायात के दबाव और सड़क किनारे खड़े सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेलों के कारण जाम लगना आम बात हो गई है। दिनभर भारी वाहनों, बसों की आवाजाही, बेतरतीब वाहनों की पार्किंग, बैंक में ग्राहकों की भीड़ से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे कई फ़ीट चौड़ा मार्ग भी सिकुड़ गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए बस स्टैंड से एसबीआई चौराहे से परशुराम सर्कल होते हुए गौरपथ से बसों और भारी वाहनों का आवागमन करने से शहर के बीचों-बीच लगने वाले इस जाम से मुक्ति मिल सकती है।

उपखंड अधिकारी से इस मांग पर विचार करने और जल्द से जल्द समाधान करने का आग्रह किया है। इधर, देवली पुलिस ने बस स्टैंड निकास द्वार के सामने चुंगी नाका के करीब आम रास्ते पर बढ़ती वाहनों की पार्किंग को लेकर नो पार्किंग एरिया चिन्हित किया है। दरअसल यहां पिछले कई दिनों से वाहनों की पार्किंग हो रही थी। कॉलोनीवासियों को उक्त मार्ग पर जाने में काफी तकलीफ हो रही थी। अब यहां वाहन खड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रतिदिन यहां राउंड कर निरीक्षण करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d