Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationरिकॉर्ड में दर्ज नहीं फिर भी बना दी सड़क, तोड़कर लगाया लाखों...

रिकॉर्ड में दर्ज नहीं फिर भी बना दी सड़क, तोड़कर लगाया लाखों का चूना

लापरवाही की हद, औऱ जिम्मेदार कह रहे कि उन्हें पता नहीं


Jahazpur News 8 मई (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। राजस्व रिकॉर्ड में रास्ता दर्ज नहीं होने के बावजूद स्कूल के खेल मैदान में सीसी सड़क बना दी गई, जो अब नवनिर्मित स्टेडियम के अंदर आने से तोड़ दी गई है।

तीन लाख रुपए का लगा चूना

दरअसल खेल मैदान पर बनाएं गए सीसी सड़क करीब 80 मीटर लंबी और 3.75 मीटर चौड़ी थी, जिसका निर्माण वर्ष 2021 में सेंसन होने के बाद इसी साल किया गया था। सड़क निर्माण पर अनुमानित तीन लाख रुपए का खर्च आया, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। सड़क निर्माण नगर पालिका की अनुशंसा पर पीडब्ल्यूडी द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत कराया गया था। लेकिन अब नवनिर्मित स्टेडियम का क्षेत्र इसमें आ गया, तो पूरी सड़क को तोड़ दिया गया, जिससे आमजन की आवाजाही बाधित हो गई औऱ सरकारी धन का नुकसान हुआ।

हमें तो पता नहीं है…

चौंकाने वाली बात यह है कि जब इस संबंध में तत्कालीन कार्यवाहक ईओ से पूछा गया, तो उन्होंने मामले की जानकारी से इनकार किया, जबकि पीडब्ल्यूडी को दी गई अनुशंसा पत्र पर उनके ही हस्ताक्षर हैं। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि यह सड़क जिस भूमि पर बनी, वह भूमि राजकीय महाराणा सीनियर स्कूल के खेल मैदान के नाम दर्ज है, और स्कूल प्रशासन को इस निर्माण की कोई जानकारी नहीं थी। यहां न तो तत्कालीन प्रिंसिपल को सूचना दी गई और न ही उन्होंने कोई आपत्ति दर्ज कराई।

लोग इस पूरे प्रकरण को “अंधेर नगरी चौपट राजा” की उपमा दे रहे हैं। बगैर समुचित कागजी प्रक्रिया और अनुमति के एक सरकारी स्कूल के मैदान में सड़क निर्माण कर देना और फिर उसे तोड़ देना सवाल खड़े करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d