Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsघर के बाहर खड़े स्कूटर में लगी आग, बाइक भी जली

घर के बाहर खड़े स्कूटर में लगी आग, बाइक भी जली


Deoli News 8 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 6 मॉल मोहल्ला स्थित एक मकान के बाहर खड़े स्कूटर में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। उक्त हादसे में यह स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

वहीं इसके समीप खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई, जो भी काफी जल गई। सूचना पर नगर पालिका की दमकल और देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वार्ड पार्षद संजय सिंहल ने बताया कि यह हादसा कॉलोनी निवासी विजय सिंहल के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि विजय सिंहल का जुपिटर स्कूटर और एक बाइक घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके वाहनों में आग लगी है। यह दोनों वाहन प्रतिदिन बाहर ही खड़े रहते हैं। सूचना पर विजय सिंहल समेत परिजन बाहर आए तो स्कूटर पूरी तरह आग के गोले में तब्दील था।

इस दौरान लोगों ने नगर पालिका की दमकल को सूचना दी और आसपास की बोरिंग की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बताया गया कि स्कूटर में विजय सिंहल के बिजनेस प्रोफेशन से जुड़े एलआईसी, पोस्ट ऑफिस के दस्तावेज भी थे, वह भी जल गए। सूचना पर पहुंचे सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने मामले की जानकारी ली। वहीं परिवादी को रिपोर्ट देने को कहा है। इधर, गुरुवार को परिवादी विजय सिंहल की ओर से देवली थाने में रिपोर्ट दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d