Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration15 मिनट का ब्लैकआउट, सरकारी कार्यालय में उल्लंघन

15 मिनट का ब्लैकआउट, सरकारी कार्यालय में उल्लंघन

सायरन बजते ही बंद हुई लाइट


Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत सरकार के निर्देश अनुसार बुधवार रात शहर में 15 मिनट का ब्लैकआउट ड्रिल रखा गया। इस दौरान रात 8:45 से 9 बजे तक समूचे शहर में लोगों ने अपने घर, दुकान एवं प्रतिष्ठानों की लाइट बंद रखी।

इसके बावजूद लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल सायरन बजते ही लोगों ने तत्काल अपनी दुकान व घरों की लाइट बंद कर दी। जबकि कुछ दुकानदार प्रतिष्ठान बंद करने से पूर्व दुकानों की बाहर लाइट जलाकर चले गए। इसी तरह सड़कों से गुजरने वाले टू व्हीलर चालक भी लाइट जलाकर गुजरते रहे। जिन्हें पुलिसकर्मियों एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने टोका एवं लाइट बंद करने की बात कही। थाना पुलिस घूम घूमकर लोगों को लाइट बंद करने की अपील करती रही। उक्त ब्लैकआउट में सरकारी कार्यालय में उल्लंघन देखा गया।

इनमें पंचायत समिति कार्यालय परिसर के पीछे लाइट जलती रही। सरकार के नियमों की खुद सरकारी कार्यालय उल्लंघन करते नजर आए। जबकि नगर पालिका देवली का समूचा परिसर रात करीब 8 बजे ही ब्लैक आउट हो गया था। सायरन की गूंज से समूचा शहर गूंज उठा। ब्लैकआउट के दौरान कुछ जगहों पर युवाओं ने नारेबाजी की। इसी तरह बीसलपुर बांध क्षेत्र में भी कंप्लीट ब्लैक आउट रहा। यह जानकारी बीसलपुर चौकी प्रभारी गणेशलाल ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d