Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध का जल स्तर मंगलवार सुबह 6 बजे आरएल 312.50 मीटर दर्ज किया गया। जबकि इसकी पूर्ण भराव क्षमता 315.50 मीटर है।
इस लिहाज बांध अब पूर्ण जलभराव से ठीक 3 मीटर कम है। वही मौजूदा मानसून सत्र में पहली बार त्रिवेणी का गेज सामने आया है। मांडलगढ़ जिला बीगोद के त्रिवेणी केंद्र पर 2.40 मीटर का गेज चल रहा है। बांध में वर्तमान में 20.053 टीएमसी पानी है। पिछले 24 घंटों में बांध के कैचमेंट एरिया में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 171 मिमी बारिश हो चुकी है। बांध का जल स्तर और बारिश के आंकड़ों पर नजर रखी जा रही है। त्रिवेणी चलने से बांध में आवक शुरू होगी, जो आगामी 24 से 36 घंटे में डेम तक पहुचेगा। बता दें कि त्रिवेणी केंद्र बीसलपुर बांध की।जल आवक का प्रमुख स्रोत है।



