Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है और बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह 6 बजे के आंकड़ों के अनुसार, बांध का गेज आरएल 313.07 मीटर पर पहुंच गया है।
जबकि इस क्षमता के अनुसार बांध में 22.557 टीएमसी पानी है। त्रिवेणी में पानी का प्रवाह 4.30 मीटर दर्ज किया गया है, जो बुधवार के मुकाबले 3.70 मीटर कम हो गया है। बांध के क्षेत्र में 2 मिमी बारिश हुई है, जिससे कुल बारिश 269 मिमी हो गई है। बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज होने से बांध के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बांध के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा बांध की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम त्रिवेणी सर्वाधिक 8 मीटर के वेग पर बही थी। पिछले 24 घंटे में बांध में 43 सेंटीमीटर पानी की बड़ी आवक हुई है।


