Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबारिश दे गई सड़कों पर जख्म, लोगों की मुसीबते बढ़ी

बारिश दे गई सड़कों पर जख्म, लोगों की मुसीबते बढ़ी

आवाजाही में असुविधा


Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस वर्ष हुई तेज बारिश से जहां बीसलपुर बांध समेत इलाके की सभी जल स्रोत पूरे भर चुके हैं। वही लगातार लंबे समय तक हुई बारिश ने सड़कों पर जख्म छोड़ दिए हैं। जिसकी वजह से आवाजाही में लोगों को असुविधा हो रही है।

लिहाजा प्रशासन को अब सड़क मरम्मत पर भी ध्यान देना होगा। लगातार हुई बारिश से शहर के जयपुर रोड दौलता अंडरपास पुलिया के करीब सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। यहां पुलिया के करीब लगने वाली सब्जी मंडी के पास एक लंबा हिस्सा उखड़ गया। जहां गिट्टी बिखर गई है। इस हिस्से के पास सड़क भी टूट चुकी है। इसी तरह शहर के जयपुर रोड पर कृष्णा होटल के सामने सड़क धंस गई और बेडौल हो गई। जिसकी वजह से सरपट दौड़ते वाहन एकाएक असंतुलित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में वाहन पलटने का अंदेशा है। इसी प्रकार शहर के चर्च रोड पर भी कई जगह पर सड़क जख्मी हो गई है। बारिश से जगह-जगह गड्ढे हो गए। यही हालत शहर के मुख्य बाजार स्थित सड़क के कुछ हिस्सों पर भी है। उधर, एजेंसी से अजमेर बाईपास तक जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग पर शमशान से पूर्व का हिस्सा पथरीला व बेडौल हो गया है। इसके अलावा शहर के कोटा रोड जोधाणा होटल तिराहे के समीप गड्डों ने लोगों को परेशान कर दिया है।

जहां दिन में कई मर्तबा जाम लगता है। बड़े आकार के गहरे गड्ढे हादसे का सबब बना है। हालांकि मामला उजागर होने के बाद कई बार उसे पर मिट्टी आदि डाली गई। लेकिन बारिश की वजह से वह बह गई। ऐसे में बारिश का दौर थम चुका है। इन जख्मी सड़कों पर मरम्मत की दरकार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d