Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar News68 वीं जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता शुरू

68 वीं जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता शुरू

10 टीमों के 100 खिलाड़ी ले रहे है भाग


Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की कुचलवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार से 68वीं 11 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता शुरू हुई।

इस दौरान मुख्य अतिथि जहाजपुर-कोटडी विधायक गोपीचंद जी मीणा थे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गाडोली ब्रजराज खींची ने की। जबकि जयसिंह मीणा, मदन मीणा पूर्व सरपंच, परमेश्वर सोयल, प्रमोद सेन, दुर्गालाल जांगिड विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थीकाल में पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिता बेहद जरूरी होती है। इससे विद्यार्थी के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में बढ़ोतरी होती। वही खेलों से एकाग्रता भी बढ़ती है। संस्था प्रधान सुमित्रा मीणा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों के 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मंच संचालन सुरज्ञान मीना ने किया। इससे पूर्व मां बीजासन गौशाला कमेटी कुंचलवाड़ा कलाँ द्वारा गोशाला में विधायक का माला, साफा पहनाकर व माँ बीजासन की तस्वीर भेटकर स्वागत किया गया। इससे पहले विधायक गोपीचंद खुद बाइक चलाकर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d