Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationएनएसएस स्थापना दिवस मनाया, श्रमदान कर महत्व पर प्रकाश डाला

एनएसएस स्थापना दिवस मनाया, श्रमदान कर महत्व पर प्रकाश डाला


Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रैली के आयोजन के साथ हुई। उप प्रधानाचार्य अर्पणा शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली ने स्थानीय विद्यालय पहुंचकर साफ सफाई एवं पौधारोपण किया। स्थानीय विद्यालय में एनएसएस की स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। अर्पणा शर्मा ने सफाई और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, प्रतीक चिन्ह और महत्व के बारे में चर्चा की। रैली में आशा मीणा, राजेश जैन, संजय गौतम उपस्थिति थे।

प्लास्टिक एकत्र करने निस्तारण किया

राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “एनएसएस दिवस” को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत ‘सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण एवं निस्तारण के रूप में मनाया गया।महाविद्यालय परिसर से लेकर राजकीय चिकित्सालय तक की चारदीवारी तक स्वयंसेवकों द्वारा प्लास्टिक एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। प्रति स्वयंसेवक 2.5 किलोग्राम प्लास्टिक कलेक्शन एवं डिस्पोज़ल का लक्ष्य रखा गया है।

स्वयंसेवकों द्वारा माय भारत लोगो की कैप पहनकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ रखी गई है। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा
योजना कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा (इकाई द्वितीय) के निर्देशन में किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d