Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग टोंक की ओर से स्पोर्ट फॉर अवेयरनेस “उडान” कार्यक्रम के तहत पन्नाधाय कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
इस दौरान प्रतियोगिता में मानव धर्म बहु दिव्यांग विद्यालय के छात्रों ने कबड्डी (आयुष कुमार, अंकित माली, श्याम कुमार, मोनू कुमार मीणा, गणेश गुर्जर, सुनील कुमार रेगर, सुनील कुमार वर्मा), केरम में (मोनू कुमार मीणा-प्रथम विजेता) शतरंज प्रतियोगिता में सुमेर कुमार मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह चित्रकला में अंकित नागर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। वॉलीबॉल में (अभय बारेठ, मयंक मीणा, समीर सोयल, रोहित शर्मा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार जलथुरिया, उपनिदेशक बाल आधिकारिता नवल खान सहित जिले की सभी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे।
महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया
कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर महाविद्यालय में साफ सफ़ाई और तुलसी का पौधारोपण डॉ. आरसी सावल ने किया। उन्होंने तुलसी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि तुलसी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण वायरल, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण को रोककर आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। यह आंखों की सूजन को भी शांत करता है और तनाव को कम करता है। तुलसी एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर और एक मौखिक कीटाणुनाशक है। ओसीमम सैंक्टम मुंह के छालों को भी ठीक कर सकता है। सभी छात्रों ने गमलों में तुलसी के पौधे लगाए।



