Friday, July 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबारिश से बीसलपुर बांध में पानी की आवक हुई

बारिश से बीसलपुर बांध में पानी की आवक हुई

गेज 313.57 आरएल मीटर


Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में मानसून की सक्रियता के चलते शुक्रवार सुबह 6 बजे तक 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जिससे बांध का जलस्तर बढ़कर 313.57 आरएल मीटर हुआ है। बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल की ओर से जारी मानसून सीजन के पहले आंकड़े के अनुसार बांध में वर्तमान में 25.320 टीएमसी पानी उपलब्ध है, जो इसकी कुल भराव क्षमता का 65.93 प्रतिशत है। इस सीजन में अब तक कुल 235 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे बांध में जलभराव की स्थिति में सुधार हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d