Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गंगागोरिया बालाजी मंदिर में चल रहे गर्भगृह एवं मंदिर निर्माण कार्य के चलते, मंदिर के मुख्य द्वार को सागवान की लकड़ी से निर्मित करवाकर एक दानदाता द्वारा भेंट किया गया है।
मंदिर पुजारी पं यतेंद्र जोशी ने बताया कि यह मनमोहक द्वार देवली निवासी व सीए देवेंद्र मित्तल ने अपने पिता देवकीनंदन मित्तल की पुण्यतिथि पर गंगागोरिया बालाजी मंदिर में विधि-विधान के साथ अर्पित किया। इसके बाद द्वार को मंदिर के मुख्य स्थान पर स्थापित किया गया। सागवान की लकड़ी से निर्मित यह द्वार खूबसूरत है।



