Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गुरुद्वारा के सामने स्थित बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में पड़े कचरें में शनिवार शाम आग लग गई।
सूचना पर देवली नगर पालिका की दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार यहां बालाजी परिसर में काफी समय से कचरा पड़ा हुआ है। जहां किन्हीं कारणों से आग लग गई। वही नगर पालिका दमकल को सूचना दी। इसके बावजूद दमकल देरी से पहुंची। लोगों ने उपखंड अधिकारी देवली को फोन किया। इसके बाद मौके पर दमकल पहुंची तथा लगातार फैल रही आग पर पानी की बौछार कर काबू पाया। बता दे कि हादसा स्थल के आगे की ओर गुरुद्वारा रोड पर कई केबिन लगी है। जिनमें भी आग पकड़ने का अंदेशा था। लेकिन समय रहते आग बुझा दी गई।



