Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की घाड़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा चूरा परिवहन करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से डोडा चूरा भी बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी मिट्ठूलाल के अनुसार पुलिस ने गत 10 अक्टूबर को गरनिया रोड तन घाड़ से आरोपी सुरेश उर्फ सुकेश पुत्र रामकिशन धाकड़ निवासी थली थाना घाड़ को पकड़ा है। जिसके पास से 9 किलो 455 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद हुआ। वही उक्त परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित आरोपों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।



