Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विजयदशमी के मौके पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस नासिरदा में मनाया गया। इस मौके पर आरएसएस के स्वयंसेवको ने कस्बे में पथ संचलन निकाला।
इस मौके पर स्वयंसेवको ने नासिरदा के मार्ग पर पथ संचलन किया। जिसमें घोष की धुन पर स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाया। ग्रामीणों ने पूरे मार्ग में कई जगहों पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। उल्लेखनीय है कि आज के दिन डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। व्यक्ति निर्माण की ऐसी पद्धति शुरू की, जो विश्व में कहीं नहीं मिलती। टोंक जिला संचालक पुरुषोत्तम ने अपने बौद्धिक सत्र में बताया कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का दिवस भी है। यह दिन श्रीराम से प्रेरणा लेने का भी है। जिस प्रकार श्रीराम ने वनों में जाकर वनवासियों, वंचित एवं पीड़ितों के दुख को दूर किया और उन्हें एकत्र कर रावण पर विजय प्राप्त की।
आज ही के दिन डॉ. हेडगेवार ने आजीवन अविवाहित करने का प्रण लेते हुए अपना पूरा जीवन देश व राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उनकी प्रेरणा से नवयुवक अपना अध्ययन पूराकर, अपने नौकरियां छोड़कर प्रचारक जीवन जीते हुए राष्ट्र के सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं।


