Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन ललित तुनवाल ने हाल ही में टोंक जिला कार्यकारिणी घोषित की है।
इसमें देवली के तेली मोहल्ला निवासी कांग्रेस नेता राहुल बलसोरा को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है। गौरतलब है कि बलसोरा मौजूदा देवली नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष भी है, जो वर्ष 2019 से लगातार से नगर अध्यक्ष पद पर काबिज है। महासचिव बनाए जाने पर राहुल बलसोरा ने स्थानीय सांसद हरिश्चंद्र मीना का आभार व्यक्त किया। बता दे कि बलसोरा सांसद मीणा के करीबी नेता है। जिला महासचिव पद पर मनोनीत होने पर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बलसोरा को बधाई दी तथा माल्यार्पण किया।



