Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबावड़ी बालाजी परिसर स्थित घर में घुसकर बदमाशों ने की लूट

बावड़ी बालाजी परिसर स्थित घर में घुसकर बदमाशों ने की लूट

नकाबपोश बताए गए बदमाश, चाकू व पिस्टल से दिखाया भय


Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार रात एक घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाने एवं लूट की वारदात करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात शहर के मध्य स्थित बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में हुई, जहां घर में घुसे तीन बदमाशों ने हथियार के दम पर लूट की वारदात की।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 7:30 बजे 3 अज्ञात बदमाश नकाबपोश होकर स्टेशनरी के व्यापारी सुरेंद्र गोयल के मकान में घुसे। उन्होंने घर में पूजा कर रही सुरेंद्र गोयल की पत्नी अर्पिता गोयल को दबोचा और बंधक बनाने का प्रयास किया। इसी तरह एक बदमाश ने यहां खाना बना रही कमला देवी साहू निवासी तेली मोहल्ले को बंधक बना लिया और इन्हें पीछे के कमरे में ले गए।

जानकारी के अनुसार करीब 15-20 मिनट तक बदमाशों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर दोनों महिलाओं को बंधक बनाया। इस बीच महिला अर्पिता गोयल के ससुर बालाजी मंदिर से लौटने लगे, जिसकी भनक लगने पर तीनों बदमाश कमला देवी साहू का सोने का मांदलिया और अर्पिता गोयल का सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग गए। वारदात के बाद परिजन बुरी तरह घबरा गए और उन्होंने देवली थाना पुलिस को सूचना दी। देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सीताराम गुर्जर समेत पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़िता अर्पिता से जानकारी ली। पीड़िता ने देवली थाना प्रभारी को पूरी वारदात की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छीना झपटी के दौरान उनमें से एक बदमाश के हाथ में चाकू से चोट आई है।

पुलिस ने तत्काल बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d