Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन 24 से

पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन 24 से

राज्य सरकार जरूरतमंद तक पहुंचाएगी योजनाओं का लाभ


Desk News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन 24 जून से 9 जुलाई तक किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया ने बताया कि इस अवधि में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।

वहीं 16 राजकीय विभागों द्वारा 63 जनहित की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। पखवाड़े के तहत 24 जून को तहसील टोंक में पराना, हथौना और बरोनी में, तहसील पीपलू में सोहेला एवं जौंला, तहसील निवाई में अरनिया,श्रीरामपुरा और बड़ागांव में, तहसील मालपुरा में सिन्धोलिया, राजपुरा और कांटोली में, तहसील देवली में नासिरदा, तहसील ‌दूनी में देवडावास, तहसील नगरफोर्ट में गुराई, तहसील अलीगढ़ में बिलोता, तहसील उनियारा में कुंडेर एवं तहसील टोडारायसिंह में दाबडदुंबा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।

पखवाड़ा में यह होंगे काम

शिविरों में राजस्व विभाग लंबित नोटिसों की तामील, पत्थरगढ़ी व सीमाज्ञान प्रकरणों का समाधान, नामांतरण प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, वन विभाग से पौधों का वितरण व हरियालो राजस्थान अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण, खाद्य विभाग के एनएफएसए के तहत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी एवं नवीन पात्र परिवारों को योजना से जोड़ना, शिक्षा विभाग विद्यालय परिसरों की सफाई, अनुपयोगी व जर्जर सामग्री का निस्तारण, प्रवेशोत्सव, स्कूलों का क्रमोन्नयन, नए संकाय शुरू करना और स्कूटी वितरण, ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली के झूलते तारों को व्यवस्थित करना तथा तारों से संपर्क में आने वाले पेड़ों की छंटाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व जल संसाधन विभाग से लंबित जल कनेक्शन जारी करना, पानी की टंकियों की सफाई, नहरी क्षेत्रों में विवादों का समाधान को प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d