Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार की ओर से टोंक जिले में 2 सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 127.80 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
यह स्वीकृति सांसद हरीश चन्द्र मीना के प्रयासों से मिली है, जिन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में पत्र लिखा था। इन सड़कों में अजमेरी-बालापुरा-भैरूपुरा-लावा-छबराना-गुरुदयालपुरा-कलमंडा-जानकीपुरा-केरवालिया-तिलांजू-रिंडलिया रामपुरा (एमडीआर–433) और टोडारायसिंह एसएच 116 से रेलवेस्टेशन-खेडुलिया-भांवतापथराज कला-पवालिया-मान्दोलाई-दतोब-सवाँरिया (एमडीआर 308) तक के चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण के लिए क्रमशः 82.31 करोड़ और 45.49 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
इन सड़कों के निर्माण से जिले के सैंकड़ों गांवों को लाभ मिलेगा और आवागमन में सुविधा होगी। इन सड़कों का निर्माण सेंट्रल रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से किया जाएगा।


