Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News9 माह पुराने एनडीपीएस एक्ट का वांछित स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

9 माह पुराने एनडीपीएस एक्ट का वांछित स्मैक सप्लायर गिरफ्तार


Deoli News 22 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने एक कार्रवाई में 9 माह पुराने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित स्मैक सप्लायर राकेश पुत्र बापुलाल तंवर निवासी डुंगरगांव बजरा खोयरा गांव थाना बालता जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई चालाकियां की, मोबाइल फोन और सिम तोड़ी। लेकिन पुलिस की मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अनुसार पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल, उपाधीक्षक रामसिंह के निर्देशन में देवली पुलिस टीम ने इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया।

दरअसल आरोपी राकेश ने ज्ञानसिंह उर्फ ज्ञान्या सांसी निवासी नासिरदा को स्मैक सप्लाई की थी, जो नासिरदा में स्मैक बेचता था। ज्ञानसिंह 11 सितंबर 2024 को 30 ग्राम स्मेक साथ नासिरदा पुलिस की ओर से पकड़ा गया था। जिसने राकेश से स्मेक खरीदना बताया था। गठित टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां और आरोपी के गांव डुंगरगांव बजरा खोयरा में दबिश दी। आरोपी ने अपने मोबाइल फोन और सिम तोड़कर फेंक दिए थे, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।

गठित टीम में हैडकांस्टेबल अब्दुल वहाब, मोहम्मद इस्माईल के प्रयासों से 9 माह पुराने इस प्रकरण के वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d