जल आवक पर होगा निर्णय
Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए सोमवार को गेट खोलने की चर्चा दौड़ पड़ी है। बता दें कि बांध की पूर्ण भराव क्षमता 315.50 मीटर है।
जिसमें वर्तमान में जलस्तर 315.02 मीटर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सोमवार सुबह गेट खोलने के निर्देशों की खबर सामने आ रही है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन परियोजना के अभियंताओं के मुताबिक यह सब जल आवक के फ्लो पर निर्भर करेगा। बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि गेट खोलने का निर्णय पानी की आवक पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल मौसम साफ होने के चलते पानी की आवक धीमी पड़ गई है और त्रिवेणी का गेज काफी कम होने के चलते गेट खोलने में देरी हो सकती है। बांध का जलस्तर रविवार को लगातार बढ़ता रहा और शाम 6 बजे तक 315.02 मीटर तक पहुंच गया।



