Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबीसलपुर बांध 94 प्रतिशत भरा, 12 घंटे में 15 सेंमी. आवक

बीसलपुर बांध 94 प्रतिशत भरा, 12 घंटे में 15 सेंमी. आवक

खुशियों की ओर बढ़ते कदम


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बांध 94 फीसदी भर गया है। सोमवार सुबह 6 बजे बांध का गेज 315.17 मीटर दर्ज किया गया है।

जबकि इसकी कुल भराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है। बांध में वर्तमान में 36.384 टीएमसी पानी जमा है, जो कि इसकी कुल भराव क्षमता का 94 प्रतिशत है। त्रिवेणी का जलस्तर 3.30 मीटर दर्ज किया गया है और पिछले 24 घंटों में बांध के कैचमेंट एरिया में कोई बारिश नहीं हुई है। अब तक कुल 597 मिमी बारिश हो चुकी है। बांध का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उम्मीद है कि इस बार अच्छी सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में बीसलपुर बांध का भरना खुशियों का प्रतीक माना जाता है। वही गेट खुलने पर लोग उत्सव मनाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d