Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबीसलपुर बांध का जलस्तर आगे बढ़ा, त्रिवेणी जारी

बीसलपुर बांध का जलस्तर आगे बढ़ा, त्रिवेणी जारी


Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध का जल स्तर बुधवार सुबह 6 बजे 312.52 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसकी पूर्ण भराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है।

नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बांध में वर्तमान में 20.148 टीएमसी पानी है। वहीं बांध की कुल भराव क्षमता 38.703 टीएमसी है। पिछले 24 घंटों में बांध के कैचमेंट एरिया में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है, इस सीजन में अब तक कुल 182 मिमी बारिश हो चुकी है। त्रिवेणी पर जल स्तर 2.30 मीटर दर्ज किया गया है, जो मंगलवार से 10 सेमी. कम हो गया। मानसून सत्र होने के चलते बीसलपुर परियोजना की ओर से बांध का जल स्तर और बारिश के आंकड़ों पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d