Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के प्रमुख बीसलपुर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह अब यह पूर्ण भराव से 60 सेमी दूर है। जबकि बीगोद स्थित त्रिवेणी पर 3.50 मीटर का गेज चल रहा है।
बांध का वर्तमान गेज रविवार सुबह 6 बजे आरएल 314.90 मीटर है, जबकि इसकी पूर्ण भराव क्षमता 315.50 मीटर है। बांध में वर्तमान में 34.500 टीएमसी पानी जमा है, जो कि इसकी कुल भराव क्षमता का लगभग 89.14 प्रतिशत है। बांध के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश हो रही है, जिससे बांध में पानी की आवक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में बांध के कैचमेंट एरिया में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, और अब तक कुल 597 मिमी बारिश हो चुकी है। बांध का जलस्तर बढ़ने से लोगों को उम्मीद है कि इस बार अच्छी सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी। बांध के अधिकारियों ने बताया कि वे जलस्तर की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। बता दे कि हर बार बांध का जलस्तर 315 मीटर पार करने के बाद परियोजना की अभियंता पानी निकासी के लिए जुट जाते हैं। इसके बाद पानी की आवक के मद्देनजर गेट खोलने का निर्णय लिया जाता है।
वर्तमान स्थित
– वर्तमान गेज: 314.90 मीटर
– भराव क्षमता: 315.50 मीटर
– वर्तमान जल भंडारण: 34.500 TMC (89.14% of Total Storage)
– बारिश: 3 मिमी (पिछले 24 घंटों में), कुल 597 मिमी


