Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित विवेकानन्द कॉलोनी पार्श्वनाथ धर्मशाला में चल रहे स्मृति परिवर्तन में मुनि प्रणीत सागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित किया।
उन्होंने धन के व्यय और निवेश के बारे में बताया कि श्रावक को अपने धन को धार्मिक आयोजन में लगाना चाहिए, वही उसका सही निवेश है। जीवन को बेहतर बनाना है तो धन को बाहर निकालकर धर्म में लगाए, नहीं तो यही धन एक दिन आपको घर से बाहर निकाल देगा। इसके बाद मुनि संघ ने पलाक्षी प्ले स्कूल में स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों को सम्बोधित किया और दृष्टांत के माध्यम से शिक्षा दी। उन्होंने नन्हे बच्चों को संस्कारित शिक्षा दी।
इस दौरान पलाक्षी स्कूल के डायरेक्टर रोहित जैन और प्रिंसिपल सोनम जैन ने मुनि संघ का स्वागत किया और मुनि के पादप्रक्षालन किए। यहां धर्मचन्द जैन, पदमचंद जैन, मनोज जैन, नवीन, पंकज सर्राफ, पदम चंद जैन सहित कई अभिभावक भी उपस्थित थे।


