Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर डेम कैचमेंट एरिया में शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से शनिवार को त्रिवेणी पर उछाल आया है। वहीं बीसलपुर का जलस्तर भी शनिवार सुबह 6 बजे बढ़कर 314.51 मीटर हो गया है।
नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार शनिवार सुबह त्रिवेणी 3.60 मीटर के बहाव पर बह रही है, जो शुक्रवार शाम 2.90 मीटर था। पानी की आवक बनी रहने से अब बीसलपुर डेम में 82.19 फीसदी जलभराव हो चुका है। आंकड़ो में देखे तो डेम अब मात्र 99 सेमी खाली है, और अब डेम आखरी पड़ाव की ओर गतिशील है। उम्मीद है इस बार दो दशको का रिकार्ड टूट सकता है, हर बार डेम अगस्त माह में भरा है। लेकिन यह इस बार भरा तो जुलाई में भरने का रिकार्ड पहली बार डेम के नाम होगा।



