Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमोतीसागर बांध छलकने को आतुर, किसानों में खुशी

मोतीसागर बांध छलकने को आतुर, किसानों में खुशी


Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के मोतीसागर बांध में शनिवार को चादर चलने की संभावना है। बांध का गेज वर्तमान में 16.5 फीट है। जबकि इसकी भराव क्षमता 17 फीट है।

शुक्रवार को दिनभर बारिश के कारण बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। जिससे चादर चलने की उम्मीद जगी है।मोतीसागर बांध से एक दर्जन गांवों के किसानों की करीब 3 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है और बांध के लबालब होने से किसानों के चेहरे पर खुशी है। दूनी तालाब भी लबालब हो गया है और शनिवार को चादर चलने की संभावना है दूनी तालाब की भराव क्षमता 10 फीट है और वर्तमान में यह लबालब हो गया है। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों के तालाब सरोली, जूनिया, देवडावास, आवा सहिता भी लबालब हो गए हैं। गत वर्ष भी बांध के लबालब होने से एक माह तक चादर चली थी।

जिससे सैलानियों की भीड़ उमड़ी थी। मोतीसागर बांध में पानी की मुख्य आवक घाड़ के नाले से होती है। शुक्रवार शाम को नाला खतरे के निशान से ऊपर था। जिसके चलते शनिवार की सुबह तक मोतीसागर बांध की चादर चलने की उम्मीद जगी है।

बीसलपुर बांध 79.33 फीसदी भरा, आवक जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d