Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर डेम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम 6 बजे डेम का गेज 314.35 मीटर दर्ज हुआ है।
यह बांध की कुल क्षमता का 79.33 प्रतिशत है। शुक्रवार शाम 6 बजे तक जलस्तर 3 सेंटीमीटर बढ़कर 314.35 मीटर पहुंच गया। अब डेम में कुल जलभराव 30.704 टीएमसी हो गया है, जो कुल क्षमता का 79.33% है। डेम क्षेत्र में शुक्रवार को 21 मिमी बारिश दर्ज हुई। अब तक कुल बारिश 484 मिमी हो चुकी है। त्रिवेणी का स्तर 2.90 मीटर बना हुआ है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जलापूर्ति की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। उधर, नाथद्वारा इलाके में स्थित नंदसमंद बांध छलकने को आतुर है।
इसकी कुल भराव क्षमता 32 फीट है और शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक कुल भराव 31.30 फीट पहुंच गया था। वहां के सहायक अभियंता जल संसाधन ने डाउनस्ट्रीम में लोगों को किसी भी तरह की गतिविधि नहीं करने के लिए लोगों को आगाह किया है।


